Dainik Savera Times

15 अगस्त के मौके पर कौन कहां से फहराएगा तिरंगा, पंजाब सरकार ने जारी की लिस्ट

CM Mann health

15 August 2025 : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम भगवंत मान फरीदकोट में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके साथ ही विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवा फिरोजपुर में और डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोड़ी फाजिल्का में तिरंगा झंडा फहराएंगे।

इसके अलावा रूपनगर में हरपाल सिंह चीमा, लुधियाना में अमन अरोड़ा, शहीद भगत सिंह नगर नवांशहर में बलजीत कौर, संगरूर में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा, अमृतसर में स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह, गुरदासपुर में हरदीप सिंह मुंडियां, तरनतारन में लाल चंद कटारूचक, मनसा में लालजीत सिंह भुल्लर, मोगा में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, पटियाला में हरभजन सिंह ईटीओ, बठिंडा में बरिंदर गोयल, डॉ. रवजोत सिंह पठानकोट, जालंधर में तरूणप्रीत सोंड, मोहाली में गुरुमीत सिंह खुड्डियां, होशियारपुर में मोहिंदर भगत झंडा फहराएंगे। शेष जिलों में यह जिम्मेदारी जिला उपायुक्तों को दी गई।

 

Exit mobile version