Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

कंगन दिखाने के बहाने 15 ग्राम सोना उड़ाया

August 1, 2026

कंगन दिखाने के बहाने 15 ग्राम सोना उड़ाया

 

15 grams of gold was blown : लुधियाना। शहर में चोरों के इतने हौसले बुलंद हैं कि उन्हें किसी की परवाह नहीं है और आए नए दिन लुधियाना में ऐसी चोरी की ठगी की वारदात सामने आती है। आज ताजा एक मामला लुधियाना के लोहारे के एरिया से सामने आया।

यहां बीते दिन एक स्वर्णकार की दुकान पर बैठी महिला को तेज दिमाग चोरों ने ठगी का शिकार बनाया, पहले चोरों ने दुकानदार को कहा कि उसे कंगन टॉपर्स सोने के कड़े दिखाएं, दुकानदार को बातों में उलझा कर चोरों ने 15 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए। इसकी जानकारी देते हुए दुकान मालिक महिला ने बताया कि हमारी दुकान पर एक शख्स सोना देखने के बहाने दुकान में दाखिल होता है। सोने के कड़े चांदी और टॉपर्स देखने की बात करता है। जब हमने उनको सोना दिखाए तो वह कहने लगा कि मेरे घर वाले आएंगे और जो पसंद होगा वह ले जाएंगे।

इसके बाद वह शख्स बार-बार बाहर जाता था, क्योंकि उसका एक साथी और बाहर खड़ा था जो उसे इशारों से सारी बात बता रहा था। जब वह वहां से चला गया तो हमने सोने का वजन किया तो 15 ग्राम सोना काम था और हमारा लगभग 2 लाख का नुकसान हो गया। हमने सीसीटीवी कैमरे भी चेक किया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। पुलिस जांच कर रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें