Site icon Dainik Savera Times

150वां श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक

जालंधर: सिद्ध शक्ति पीठ श्रीदेवी तालाब मंदिर के प्रांगण में हर साल दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होने वाला श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन इस बार इतिहास रचने जा रहा है। आगामी 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चलने वाले श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन अपने 150 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। इसलिए इस बार का श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। इस बार के शास्त्रीय संगीत सम्मेलन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज हुई जिसमें महासभा की अध्यक्ष पूर्णिमा बेरी, डायरैक्टर इंजीनियर एस.एस. अजिमल, उपाध्यक्ष डॉ अरुण मिश्र व नितिन कपूर, संगत राम, मदन राणा, आयोजन सचिव राकेश थापर, कोषाध्यक्ष रमेश मौदगिल, जतिंदरपाल सिंह चिन्का, पूनम शर्मा, महेश दीक्षित, संदीप चड्ढा आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : अजमेर: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, चालक ने मौके पर तोड़ा दम, 20 से ज्यादा घायल

Exit mobile version