Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Faridkot की मॉडर्न जेल से 16 मोबाइल बरामद, अज्ञात लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज

July 31, 2023

Faridkot की मॉडर्न जेल से 16 मोबाइल बरामद, अज्ञात लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज

फरीदकोट : अक्सर चर्चा में रहने वाली फरीदकोट की मॉडर्न जेल एक बार फिर विवादों में नजर आ रही है। जेल के अंदर तलाशी अभियान के दौरान जेल परिसर में 16 मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिले, इसके अलावा चार्जर, डेटा केबल और कुछ बैटरी भी बरामद हुए।

जेल प्रशासन की शिकायत पर नगर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किये हैं। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रमुख गुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन को मिले शिकायत पत्र के मुताबिक तलाशी अभियान के दौरान जेल प्रशासन को जेल के अंदर लावारिस हालत में 16 मोबाइल और कुछ चार्जर हीटर स्प्रिंग और 64 जर्दे की पुड़िया बरामद हुईं। आशंका है कि ये सामान जेल के बाहर से लाकर जेल में फेंका गया है, जिसके लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किये गये हैं। जल्द ही इसकी जानकारी जुटाई जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें