Site icon Dainik Savera Times

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ से 18 लोगों की मौत, CM भगवंत मान ने जताया दुख

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ की घटना में कई लोगों की मौत हो गई। रेलवे ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस दर्दनाक हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। जिसमे 14 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। जबकि 9 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। बता दें कि हजारों यात्री प्रयागराज में महाकुंभ स्नान शामिल होने के लिए निकले थे लेकिन प्लेटफॉर्म 14 और 15 पर भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी मच गई।

CM भगवंत मान ने जताया दुख

इस दुखद घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात मची भगदड़ के दौरान यात्रियों की मौत की दुखद खबर मिली। दुखद घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मिक शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। यह हादसा रेलवे मंत्रालय की लापरवाही का नतीजा है। अफसोस की बात है कि देश की राजधानी में लोगों की कीमती जान की कोई परवाह नहीं की जा रही।

Exit mobile version