Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में 18 वर्षीय लड़की ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

September 4, 2024

जालंधर में 18 वर्षीय लड़की ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

जालंधर में एक चौंकाने वाली घटना में 18 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक लड़की फिरोजपुर के गंगा मंदिर इलाके की रहने वाली थी और यहां जालंधर हाइट्स में अपनी मौसी के साथ रह रही थी। जालंधर हाइट्स जालंधर शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक माना जाता है और अठारह वर्षीय लड़की द्वारा आत्महत्या की चौंकाने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस थाना सदर की पुलिस चौकी जालंधर हाइट्स की पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना जालंधर के थाना सदर के अंतर्गत आने वाली पोस्ट जालंधर हाइट्स के इलाके में हुई।

चौकी के इंचार्ज गुरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि लड़की जालंधर के सीटी इंस्टीट्यूट में पढ़ती थी। लड़की के माता-पिता नहीं रहे और लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि फिरोजपुर में रहने वाले परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। आज उनके बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। आज लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें