Site icon Dainik Savera Times

Batala में ड्रग की ओवरडोज के कारण 18 साल के युवक की हुई मौत

बटालाः बटाला के श्री हरगोबिंदपुर अंतर्गत चौधरीवाल गांव में नशे की ओवरडोज के कारण 18 साल के एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान कांशी मसीह के रूप में हुई है। उनकी मां ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका 18 साल का बेटा एक कंपनी में काम करता था। कल जब वह कंपनी से गांव वापस आया तो आते ही घर से बाहर चला गया। देर शाम ग्रामीणों ने परिजनों को बताया कि उनका बेटा झाड़ियों में नशे में धुत पड़ा है।

इसके बाद परिजन अपने बेटे को उठाकर घर ले आए जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिवार को शक है कि उनके बेटे की मौत नशे के ओवरडोज के कारण हुई है। मृतक के परिवार ने भी सरकार से नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की, ताकि युवा नशे की चपेट में न आएं।

Exit mobile version