किसानों को 30 लाख के ट्रैक्टर व कृषि उपकरण

180 Families Get Property Rights : मोगा। हलके की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने गांव चोटियां कलां में मेरा घर मेरे नाम योजना के तहत 180 परिवारों को मालिकाना हक प्रदान किए। इस मौके पर गांव की सहकारी सोसायटी को 30 लाख रुपये की लागत से ट्रैक्टर और कृषि उपकरण भी सौंपे गए, जिससे किसानों को खेतीबाड़ी में सुविधा मिलेगी।
उक्त विचार मोगा हलके की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने आज गांव चोटियां कलां में 180 परिवारों को मालिकाना हक प्रदान करने के अवसर पर प्रकट किए। इस मौके पर गांव की कोऑपरेटिव सोसायटी को 30 लाख रुपये की लागत से नया ट्रैक्टर और कृषि उपकरण भी दिए गए, जिससे कि किसानों को खेतीबाड़ी के कार्यों में सुविधा मिल सके। इस अवसर पर गांव के सरपंच दलजीत सिंह और समूची ग्राम पंचायत मौजूद रही। इस मौके पर हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आम लोगों को उनके अधिकार दिलाने और ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि मेरा घर मेरे नाम योजना के तहत लोगों को मालिकाना हक मिलने से परिवारों को अपने घरों के संबंध में कानूनी पहचान और सुरक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि गांव की सहकारी सोसायटी को ट्रैक्टर और कृषि उपकरण उपलब्ध करवाने से किसानों को खेतीबाड़ी के कार्यों में सुविधा मिलेगी।
इससे कृषि कार्यों को सुचारू बनाने और किसानों के सामूहिक हितों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, किसानों की सहायता करने और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार की कोशिश है कि पंजाब के प्रत्येक गांव का विकास हो और हर परिवार को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।
