Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेश गए 19 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से हुई मौत

September 16, 2023

विदेश गए 19 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से हुई मौत

पंजाब से युवाओं का विदेश जाने का सिलसिला लगातार बना हुआ है और कभी-कभी विदेशों में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण खबरें सामने आती हैं जो हर इंसान की आत्मा को झकझोर कर रख देती हैं। वहीं पिछले कुछ समय से विदेशों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनमें हार्ट अटैक से युवाओं की मौत हो रही है और ऐसा ही एक मामला हल्का घनौर के गांव शंभू खुर्द से सामने आया है। जिसमें 19 वर्षीय मनजोत सिंह 7 अगस्त को भारत से कनाडा में पढ़ाई करने गया था और सोमवार सुबह जब कॉलेज में क्लास का पहला दिन था कॉलेज के बाथरूम में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

मृतक मनजोत सिंह के पिता करमजीत सिंह पंजाब पुलिस मे ने बताया कि सोमवार को उनका भतीजा अमनदीप सिंह जो कनाडा में रहता है। कनाडाई पुलिस से फोन आया कि उनके रिश्तेदार मनजोत सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक मनजोत का शव नहीं दिखाया गया है। पुलिस शनिवार को मनजोत का शव उसके भाई को दिखाएगी। उन्होंने कहा कि मनजोत के शव को पंजाब ले जाने में 18 से 20 लाख रुपये लग रहे हैं।

हम एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं पहले हमने लाखों रुपये कर्ज लेकर अपने बेटे को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा। और अब उनके पास उसके बेटे के शव को लिए भी इतने पैसे नहीं हैं कि वे शव ले जा सकें। उन्होंने सामाजिक सेवा संगठनों और पंजाब और भारत सरकार से अपील की कि वे उनके बेटे के शव को कनाडा से पंजाब लाने में मदद करें। जब परिवार को अपने जवान बेटे की मौत की खबर मिली तो पूरे गांव में मातम छा गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें