Site icon Dainik Savera Times

लाल डोरे के मकानों पर मालिकाना मुहर, 197 परिवारों को मिले हक कार्ड

197 Families Receive Property Ownership Cards : अमृतसर। पंजाब सरकार की ‘मेरा घर-मेेरा मान’ योजना के तहत जंडियाला गुरु हलके के गांव कोट हयात और सूरो पड्डा के 197 परिवारों को संपत्ति के मालिकाना हक कार्ड वितरित किए गए।

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 77 लाभार्थियों को कोट हयात और 120 लाभार्थियों को सूरो पड्डा में कार्ड सौंपे। उन्होंने कहा कि इस पहल से लाल डोरे के भीतर आने वाली संपत्तियों के स्वामित्व संबंधी रिकॉर्ड को स्पष्ट करने और भविष्य में संपत्ति विवादों को कम करने में मदद मिलेगी।

 

इनमें गांव कोट हयात के 77 और गांव सूरो पड्डा के 120 लाभार्थी शामिल हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लाल डोरा के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों के मालिकों को स्वामित्व संबंधी दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध करवाने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि पहले संपत्तियों के मालिकाना दस्तावेजों की कमी के कारण लोगों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मालिकाना हक कार्ड संपत्ति के अधिकारों को स्पष्ट करने और स्वामित्व संबंधी रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने में सहायक होंगे।

उन्होंने बताया कि मालिकाना हक कार्ड में संपत्ति की सही पहचान और उससे संबंधित विवरण दर्ज किए गए हैं। इनमें देशांतर एवं अक्षांश, छत से ढका क्षेत्रफल, निर्माणाधीन क्षेत्रफल, खुला क्षेत्रफल तथा सर्वेक्षण इकाई का नक्शा आदि शामिल हैं। इन विवरणों से संपत्ति की स्थिति और क्षेत्रफल संबंधी जानकारी को स्पष्ट रूप से दर्ज करने में सहायता मिलेगी। स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि संपत्ति के स्वामित्व संबंधी दस्तावेजी स्पष्टता के अभाव में कई बार परिवारों को मालिकाना हक को लेकर विवादों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि मालिकाना हक कार्ड संपत्ति के अधिकारों के संबंध में दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध करवाने के साथ-साथ ऐसे विवादों को कम करने में भी सहायक सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर मालिकाना हक कार्ड प्राप्त करने वाले गांव कोट हयात और सूरो पड्डा के निवासियों ने संपत्ति के स्वामित्व संबंधी दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। इस अवसर पर तहसीलदार लखविंदर सिंह, सरपंच चरणजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, ब्लॉक प्रधान भूपिंदर सिंह, जरमजीत सिंह, गुरजिंदर सिंह, बलराज सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Exit mobile version