Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमित शाह रैली के दौरान 2 भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत, एक की हार्ट अटैक से गई जान

September 30, 2026

अमित शाह रैली के दौरान 2 भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत, एक की हार्ट अटैक से गई जान

जालंधर: बुधवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आयोजित भाजपा की ‘नशा-मुक्त पंजाब’ महारैली के दौरान 2 भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। इसकी जानकारी भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने रैली के मंच से दी। मृतकों की पहचान अर्शदीप सिंह और विनोद कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:23 बजे रैली में पहुंचे एक कार्यकर्ता को पंडाल में प्रवेश के दौरान अचानक हार्ट अटैक आ गया। पुलिस द्वारा गेट पर चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान वह जमीन पर गिर पड़ा। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने उसे पानी पिलाने के साथ सीपीआर देने का प्रयास किया। इसके बाद उसे एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रैली में तैनात मेडिकल स्टाफ ने भी उसे प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। वहीं, दूसरे भाजपा कार्यकर्ता विनोद कुमार की भी मौत हो गई। जालंधर देहात पुलिस के अनुसार, उसकी मौत के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और मृतकों के निवास स्थान समेत अन्य विवरण जुटाए जा रहे हैं। मंच से केवल सिंह ढिल्लों ने दोनों कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भाजपा उनके परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने दोनों कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदना व्यक्त की।

📍 Location: जालंधर परागपुर (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें