Site icon Dainik Savera Times

होटल में मारपीट कर 19 साल की लड़की के साथ 2 दोस्तों ने किया रेप

अमृतसर (महिंदरपाल) : जालंधर मॉडल टाउन नकोदर रोड पर एक संस्था में रहने वाली 19 साल की लड़की ने पुलिस को बताया इस समय अमृतसर के एयरपोर्ट रोड पर किराए पर रहती है। देवकरण सिंह निवासी गली नंबर 4 गुरलाल बाजार प्रताप नगर ने दोस्ती के चलते फोन कर उसे बुलाया था। कहने लगा कि घूमने फिरने चलते हैं।

उसे लेने के लिए अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी दिल्ली को भेजा। गोपी सफेद रंग की कार लेकर उसके कमरे के बाहर आ गया। वह उसके साथ बैठकर अल्फा वन मॉल के नजदीक पहुंची जहां पर देवकरण सिंह धुना मिल गया। इसके बाद गाड़ी में बैठ गया। गाड़ी को शहर की तरफ ले गए।

शहर में गाड़ी खड़ी करने के बाद उसे दोनों ने एक एक्टिवा पर बिठाया। शहर के अंदर आटा मंडी चौक में एक होटल में ले गए जहां पर देवकरण सिंह और गुरप्रीत सिंह ने उसे जबरदस्ती करने का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान उसकी आंख पर चोट लगी।

उसके सिर पर और उसके हाथ पर भी चोट आ गई। इसके बावजूद भी आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती करना नहीं छोड़ा। उसे घायल करने के बाद उसके साथ दोनों ने जबरदस्ती की। उसके बाद उसे फिर से गाड़ी में बिठाकर उसके किराए के कमरे के बाहर छोड़कर भाग गए। उसने पुलिस में शिकायत की। थाना एयरपोर्ट की पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया है। आरोपी देवकरण सिंह उर्फ धुना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Exit mobile version