Site icon Dainik Savera Times

कनाडा में दिन-दिहाड़े हुई गोलीबारी में पंजाबी समुदाय के एक कारोबारी समेत 2 की मौत

ओटावा: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में दिन-दिहाड़े हुई गोलीबारी में भारतीय मूल के एक कारोबारी (निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी के मालिक) समेत 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। प्रांत में कैवनघ इलाके के एक रिहायशी क्षेत्र में उसी दिन सुबह के समय गोलीबारी हुई और सूचना मिलने पर अधिकारियों ने कार्रवाई की। आपात चिकित्सा सेवा हरकत में आई और उसने बताया कि 49 वर्षीय एवं 57 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है तथा 51 वर्षीय एक पुरुष गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने कहा कि 51 वर्षीय व्यक्ति अभी अस्पताल में भर्ती है और उसके शरीर पर जानलेवा घाव हैं। मृत भारतीय की पहचान एक निर्माण कंपनी के मालिक बूटा सिंह गिल के रूप में हुई है। उनकी पंजाबी समुदाय में अच्छी पकड़ थी। शहर के पूर्व पार्षद मोहिंदर बंगा ने घटनास्थल पर कहा कि गिल दूसरों की मदद के लिए जाने जाते थे।

Exit mobile version