Site icon Dainik Savera Times

जिला पठानकोट में खुलेंगे 2 और आम आदमी क्लिनिक : सिविल सर्जन अदिति

पठानकोट: जिला पठानकोट में दो और आम आदमी क्लिनिक खुलने जा रहे हैं। सिविल सर्जन डा. अदिति सलारिया ने बताया कि जिले में 2 नए आम आदमी क्लिनिक खुलने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीएसआईईसी इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर व सिविल अस्पताल में आम आदमी क्लिनिक खुलने जा रहे हैं। दोनों क्लिनिक के लिए जगह का चुनाव हो गया है। अब काम शुरू होना बाकी है। डा. सलारिया ने बताया कि इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में आम आदमी क्लिनिक खुलने के कारण वहां काम कर रहे श्रमिकों को काफी फायदा होगा वहीं स्थानीय लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद होगा। वहीं सिविल अस्पताल परिसर में भी आम आदमी क्लिनिक खुलने के कारण अस्पताल में मरीजों को लंबी लाइनों से निजात मिलेगी। मरीज क्लिनिक में आकर अपनी छोटी मोटी बीमारी के इलाज के लिए सीधा दवाई ले सकेगा।

15000 की पापुलेशन को करेगा कवर
डा. अदिति सलारिया ने बताया कि इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में खुलने वाला आम आदमी क्लिनिक 15000 के करीब पापुलेशन को कवर करेगा। सेंटर में काम करने वाले मजदूरों के साथ -साथ स्थानीय व आस पास के एरिया के लोगों को काफी सहूलत होगी। लोगों को अब 10 से 15 किलोमीटर दूर सिविल अस्पताल में इलाज के लिए नहीं आना पड़ेगा। हर तरह की सेहत सुविधायें आम आदमी क्लिनिक में लोगों को मिलेगी। बताया कि इससे लोगों के पैसों व समय दोनों की बचत होगी। मरीजों को टेस्ट के साथ -साथ निशुल्क दवाइयों की भी सुविधा मिलेगी।

जिले में मौजूदा समय में चल रहे 25 आम आदमी क्लिनिक
जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा समय में जिले भर में 25 आम आदमी क्लिनिक चल रहे है। जहां लोगों को सेहत सुविधाएं मिल रही है। इलाज के साथ-साथ टेस्ट की सुविधाएं निशुल्क मिल रही है। ऐसे में लोग अपने नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें: रात में मुनक्का खाना क्यों है फायदेमंद? जान लें कारण और सही तरीका 

Exit mobile version