चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रविवार को जालंधर जिले के गांव बिल्गा से दो आरोपियों राजिंदर सिंह और रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिग्रहण से संबंधित मुआवजे के गबन में 3 साल से अधिक समय से फरार थे। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के लिए जमीन इस मामले में अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, बाकी की तलाश जारी है।
विजिलेंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर द्वारा सूर्य एन्क्लेव विस्तार योजना के लिए 94.97 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन मुआवजा बांटने के दौरान कई आरोपियों ने ट्रस्ट के अधिकारियों की मिलीभगत से मुआवजे की 5,49,18,523 की राशि फर्जी व्यक्तियों के नाम से व जाली दस्तावेज तैयार कर गबन किया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 409, 419, 420, 465, 467, 468, 201, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 13 के तहत प्राथमिकी संख्या 244, दिनांक 29-10-2013, न्यू बरंदरी जालंधर को पंजीकृत किया गया था जिसे बाद में आगे की जांच के लिए वीबी को स्थानांतरित कर दिया गया था।
