Site icon Dainik Savera Times

BSF और पंजाब पुलिस द्वारा Amritsar में 2 पैकेट हेरोइन बरामद

अमृतसर : बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा गांव रतनखुर्द, जिला अमृतसर (देहाती) के बाहरी इलाके में नशे की मौजूदगी के संबंध में विशेष सूचना पर एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। तलाशी अभियान के दौरान 2 पैकेट हेरोइन (कुल वजन – लगभग 1 किलोग्राम) बरामद हुआ, जो पीले चिपकने वाले टेप में लिपटे हुए थे। इसके साथ ही 1 मिनी टॉर्च, 1 नायलॉन की रस्सी और स्टील की अंगूठी भी मिली। ये पैकेट गांव रतन खुर्द से सटे खेत से बरामद किए गए। नशे की तस्करी की तस्करों की एक और कोशिश को बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने नाकाम कर दिया।

Exit mobile version