Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने वाले अमेरिका से चल रहे नैटवर्क के 2 व्यक्ति गिरफ्तार

March 9, 2024

ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने वाले अमेरिका से चल रहे नैटवर्क के 2 व्यक्ति गिरफ्तार

भिक्खीविंड/खालड़ा: पुलिस तथा 103 बटालियन बीएसएफ को सूचना मिली कि बीओपीकेएस पर एक ड्रोन गिरा है। जिस पर खालड़ा पुलिस स्टेशन में एसएचओ विनोद कुमार की देखरेख में मुकद्दमा नंबर 28 अपराध 10.11.12 एयरक्राफ्ट एक्ट दर्ज किया गया। पुलिस पार्टी थाना खालड़ा ने तकनीकी विधि के माध्यम से मामले की जांच की और एकत्रित जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर गुरलाल सिंह पुत्र शिंदा सिंह निवासी राजोके और लवदीप सिंह पुत्र रघबीर सिंह निवासी राजोके की लोकेशन तकनीकी के माध्यम से पता लगाई गई मोबाइल लोकेशन अभियोग के चलते उक्त व्यक्तियों को गांव सैदपुर से गिरफ्तार कर मुकद्दमे में नामजद किया गया तथा उनके पास से 2 मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल होंडा एचएफ बिना नंबर की बरामद की गई।

कथित अरोपी के मनन के गुरलाल सिंह उक्त के घरो ड्रोन से मगवाई गई 500 ग्राम हैरोइन और 280 ग्राम हैरोइन कथित आरोपी लवदीप सिंह के घर से बरामद किए गए। पूछताछ के आधार पर अमेरिका में बैठे एक व्यक्ति सतनाम सिंह पुत्र जगतार निवासी राजोके, जो विदेश में नशे का कारोबार कर रहा है, को नामजद किया गया। यहां बता दें कि गिरफ्तार आरोपी राजोके निवासी नवदीप सिंह का भाई मनप्रीत सिंह, पहला केस नंबर 58/2023, अपराध 21-सी, 23, 29 एनडीपीएस एक्ट, 37 किलो हैरोइन फिरोजपुर जेल में बंद है। सदर फाजिल्का थाने में बंद है कथित मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है, जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें