Site icon Dainik Savera Times

ठंड से बचने के लिए अंगीठी जला कर सो रहा था परिवार, 2 वर्षीय मासूम की मौत

लुधियाना : पंजाब में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों का घर से निकला बंद करवा दिया है। लोगों को इस ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं एक मामला सामने आया है जहां ठंड से बचने के लिए अंगीठी सेक रहे परिवार को गैस चढ़ गई और इस घटना में उनके 2 वर्षीय बेटे की मौत ही गई। यह माला समराला के नगरा गांव का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार परिवार रात को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। इस दौरान उन्होंने ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई थी लेकिन उसकी जहरीली गैस से माता-पिता और बच्चे की हालत खराब हो गई। घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो बंद कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े परिवार के तीनों सदस्यों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक 2 वर्षीय अरमान की मौत हो चुकी थी। माता पिता का नाम अनमोलक सिंह (27) और उसकी पत्नी सुमनप्रीत कौर बताया जा रहा है।

पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को समराला के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया लेकिन प्रारंभिक उपचार के बाद पति-पत्नी को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। समय पर इलाज मिलने से सुबह तक पति-पत्नी की हालत में सुधार हुआ तो उन्हें घर भेज दिया गया।

Exit mobile version