Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नकोदर में नशे के खिलाफ बड़ा कॉसो ऑपरेशन, 20 गिरफ्तार

September 22, 2026

नकोदर में नशे के खिलाफ बड़ा कॉसो ऑपरेशन, 20 गिरफ्तार

20 Held in Nakodar Drive : जालंधर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नकोदर सब-डिवीजन में पुलिस ने विशेष कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाकर 17 एफआईआर दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 308.15 ग्राम हेरोइन, 443 नशीली गोलियां, 1 किलो भुक्की चूरा पोस्त, हथियार, शराब और नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया गया।

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि विशेष कॉसो ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों द्वारा सब-डिवीजन नकोदर के नशा प्रभावित क्षेत्रों, नशे के हॉटस्पॉट, खाली मकानों, सुनसान स्थानों तथा अन्य संदिग्ध स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन और वाहनों की चेकिंग भी की गई। इस ऑपरेशन के दौरान कुल 16 एफआईआर एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 1 एफआईआर आबकारी एक्ट के तहत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
सब-डिवीजन नकोदर के विभिन्न थानों में कुल 17 एफआईआर दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान थाना सदर नकोदर 6 एफआईआर दर्ज और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना सिटी नकोदर में 6 एफआईआर दर्ज और 8 आरोपियों गिरफ्तार किया गया। इसी तरह थाना नूरमहल में 4 एफआईआर दर्ज और 4 आरोपियों गिरफ्तार किया गया।
ऑपरेशन के दौरान पुलिस की ओर से कुल 308.15 ग्राम हेरोइन, 443 नशीली गोलियां, 53 बिना लेबल वाले इंजेक्शन और 01 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद किया गया। इसके अलावा 22 बोतलें शराब, 1 .32 बोर पिस्तौल, 2 मैगजीन, 1 रौंद, 41,000 रुपये की भारतीय मुद्रा और 01 आई-20 कार भी बरामद की गई। एसएसपी विर्क ने कहा कि “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत देहात पुलिस द्वारा नशा तस्करी और नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई को रोकने के लिए सब-डिवीजन नकोदर में लगातार विशेष चेकिंग और तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नशों की बिक्री, सप्लाई और तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है और ऐसे व्यक्तियों पर पुलिस द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें