Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख की ठगी, तीन पर केस

September 8, 2026

विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख की ठगी, तीन पर केस

20 lakh rupees in the name of foreign countries : मोगा। विदेश भेजने और पढ़ाई करवाने के नाम पर कथित 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। थाना मेहना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि रकम लेने के बावजूद महिला का कनाडा वीजा नहीं लगवाया गया और पैसे भी वापस नहीं किए गए।

शिकायतकर्ता बलजीत सिंह निवासी धूड़कोट टाहलीवाला, जिला मोगा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बहन हरप्रीत कौर विदेश जाने की इच्छुक थी और आरोपी जरमनदीप सिंह के पास कनाडा के सात बैंड आए हुए थे। परिवार के पास विदेश भेजने के लिए पर्याप्त राशि नहीं थी। शिकायत के अनुसार वर्ष 2022 में शिकायतकर्ता परिवार ने अपनी ओर से करीब 20 लाख रुपये खर्च करके जरमनदीप सिंह को कनाडा भेज दिया था। इसके बाद 1 अप्रैल 2024 को जरमनदीप सिंह भारत वापस आया और शिकायतकर्ता की बहन हरप्रीत कौर से विवाह कर लिया। शादी के बाद हरप्रीत कौर आरोपी के परिवार के साथ रहने लगी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि करीब एक महीने बाद जरमनदीप सिंह दोबारा कनाडा चला गया और धीरे-धीरे उसकी बहन से बातचीत करना भी बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने न तो हरप्रीत कौर का कनाडा का वीजा लगवाया और न ही शिकायतकर्ता परिवार द्वारा खर्च किए गए 20 लाख रुपये वापस किए। शिकायतकर्ता के मुताबिक, कथित धोखाधड़ी के कारण हरप्रीत कौर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रहने लगी तथा बीमार पड़ गई। उपचार के दौरान लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर थाना मेहना पुलिस ने जरमनदीप सिंह पुत्र सतपाल सिंह, सतपाल सिंह पुत्र जगन सिंह और बलजीत कौर पत्नी सतपाल सिंह, निवासी चंदबाजा, जिला फरीदकोट के खिलाफ धारा 420 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी सहायक थानेदार नाहर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें