Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे की ओवरडोज से 20 साल के युवक की मौत

July 14, 2024

नशे की ओवरडोज से 20 साल के युवक की मौत

अमृतसर: सीमावर्ती पुलिस जिला अमृतसर देहाती के अंतर्गत आते गांव खतराय कलां का एक युवक नशे की बली चढ़ गया है। परिवार और गांव के लोगों ने पुष्टि की है कि उसकी मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा करणदीप सिंह (20) पुत्र गुरमेज सिंह निवासी गांव खतराय कलां जो गलत संगत में पड़कर नशा करने लगा था। उसके साथ एक अन्य उसका एक दोस्त पास के गांव झांडेर गया था। जहां ज्यादा मात्ना में नशा लेने के कारण उसकी मौत हो गई और उसका शव खेतों में मिला। उन्होंने आगे कहा कि कुछ समय पहले उनके बेटे को नशे की लत लग गई थी। परिवार वालों ने उसे कई बार समझाया था, लेकिन वह नशे की दलदल में पूरी तरह से डूब चुका था और आखिरकार इस नशे ने उनके बेटे की जान ले ली। थाना झंडेर की पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें