Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के होशियारपुर में पिकअप ट्रक के पलटने से 22 तीर्थयात्री हुए घायल

March 31, 2025

पंजाब के होशियारपुर में पिकअप ट्रक के पलटने से 22 तीर्थयात्री हुए घायल

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर जिले में शाहपुर गांव के पास सोमवार को एक पिकअप ट्रक के पलट जाने से उसमें मौजूद 22 तीर्थयात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हरियाणा के कैथल जिले के 30 तीर्थयात्री कई सिख धाíमक स्थलों के दर्शन करने के बाद स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए अमृतसर जा रहे थे।

उसने बताया कि जब वे गढ़शंकर-नंगल मार्ग पर कोट और शाहपुर गांव के बीच पहाड़ी इलाके में पहुंचे तो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और घाटा के पास एक मोड़ पर वाहन पलट गया।

पुलिस ने बताया कि घायलों को गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि इनमें से छह को पटियाला के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सिविल अस्पताल में भर्ती तीर्थयात्रियों की हालत स्थिर है।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: कन्या और धनु राशि वालों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना, जानें अन्य राशियों का हाल   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें