24-Year-Woman Dies After Falling : जालंधर। जालंधर हाइट्स-2 के डी ब्लॉक में सोमवार को 24 वर्षीय युवती जैसमीन की संदिग्ध परिस्थितियों में फ्लैट की छत से गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, युवती कथित तौर पर मानसिक परेशानी से जूझ रही थी। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवती की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
थाना सदर के सब इंस्पेक्टर बलकरण सिंह के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि डी ब्लॉक स्थित एक फ्लैट की छत से युवती ने छलांग लगा दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जैसमीन अपनी पढ़ाई पूरी कर चुकी थी और कथित तौर पर मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतका के परिवार को घटना की सूचना दे दी है। अधिकारियों के मुताबिक, परिवार के बयान दर्ज किए जाएंगे और उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों का इंतजार कर रही है।

