Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर देहाती पुलिस में 256 पुलिस कर्मियों के हुए तबादले

अमृतसर: लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हुई हार का गुस्सा लगातार पुलिस पर गिर रहा है। पूरे पंजाब में पुलिस के तबादले किए जा रहे हैं। अमृतसर देहाती पुलिस में भी तबादले किए गए हैं। एसएसपी अमृतसर देहाती सतेंद्र सिंह के अनुसार अमृतसर देहाती में इंस्पैक्टर, सब इंस्पेक्टर, एएसआई और अन्य पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। कल 256 पुलिसकर्मियों को बदला गया है। इनमें से उन पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं जो अपने रिहायशी इलाके के थाना और सब डिवीजन में तैनात थे। इसके अलावा पिछले तीन साल से एक ही सब डिवीजन या थाने में ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने कहा यह तबादले डीजीपी द्वारा जारी किए गए आदेशों के आधार पर किए गए हैं। यह तबादले अमन और कानून व्यवस्था को कायम रखने और पंजाब को नशा मुक्त रखने के उद्देश्य से किया जा रहे हैं।

Exit mobile version