Site icon Dainik Savera Times

एक हफ़्ते में 257 नशा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा व ड्रग मनी भी बरामद: DGP Gaurav Yadav

चंडीगढ़: ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए एक हफ़्ते में 257 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने इस सबंधी जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक हफ़्ते में 257 नशा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 16 किलो से ज़्यादा ड्रग्स और 6 किलो से ज़्यादा अफ़ीम ज़ब्त की है। इतना ही नहीं 11 लाख से ज़्यादा ड्रग मनी भी बरामद की गई है। डीजीपी ने कहा, मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशो के मुताबिक़ जल्द ही पंजाब से नशे की जड़ से उखाड़ फेकेंगे।

Exit mobile version