Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather: पंजाब में गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, कई इलाकों में लू का अलर्ट जारी, पढ़ें IMD की Update

26 May Punjab weather Update

26 May Punjab weather Update

Punjab weather Update : पंजाब में गर्मी ने अब लोगों की परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण कई इलाकों में लू जैसे हालात बन गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि कई शहरों में पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर पहुंच चुका है।

सोमवार को बठिंडा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं चंडीगढ़ में भी तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ा। यहां तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

कई जिलों में लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने 27 मई तक पंजाब के कई हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। बता दें कि अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, मोहाली, फाजिल्का, मानसा, संगरूर और गुरदासपुर समेत कई जिलों में तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। विभाग के अनुसार दोपहर के समय लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:

28 मई के बाद बदल सकता है मौसम

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल 27 मई तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि इसके बाद कुछ इलाकों में राहत मिलने की संभावना है। 29 और 30 मई को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज आंधी, धूल भरी हवाएं और बिजली चमकने की भी संभावना जताई है। कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अनुमान है कि पहले तापमान में और बढ़ोतरी होगी, लेकिन बारिश के बाद पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें:

Exit mobile version