Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में 26 वर्षीय युवती की सांप के काटने से हुई मौत, तीन महीने बाद होनी थी शादी

September 6, 2024

लुधियाना में 26 वर्षीय युवती की सांप के काटने से हुई मौत, तीन महीने बाद होनी थी शादी

लुधियाना: ताजपुर रोड पर रहने वाली 26 साल की लड़की की सांप के काटने से मौत हो गई। तीन महीने बाद लड़की की शादी तय हुई थी। लेकिन तैयारियों के दौरान ही घर में मातम छा गया। सांप के काटने के बाद पीड़ित परिवार बच्ची को लुधियाना सिविल अस्पताल लाया गया।

लेकिन देर होने के कारण उसकी मौत हो गई जिसके बाद परिवार ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर भी सवाल उठाए और कहा कि अगर समय पर इलाज मिलता तो शायद उनकी बेटी बच सकती थी। पीड़िता की मां ने कहा कि हम ताजपुर गांव में रहते हैं और आज उनकी बेटी को सांप ने काट लिया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ताजपुर गांव में या उसके आसपास कोई चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें