Site icon Dainik Savera Times

क्लिनिक में इंजेक्शन लगते ही 27 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

27-Year-Old Dies After Injection at Ludhiana Clinic : लुधियाना। पेट दर्द की शिकायत लेकर क्लिनिक पहुंचे 27 वर्षीय युवक की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने क्लिनिक के बाहर हंगामा करते हुए डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने और बिना लाइसेंस इलाज करने के आरोप लगाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत करवाया। पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर से डॉक्टर के लाइसेंस की जांच करवाने और मामले की निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने उसे गलत इंजेक्शन लगाया था। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर के पास इंजेक्शन लगाने का लाइसेंस नहीं है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और मामले की गहनता से जांच करवाने का आश्वासन दिया। छठ के लिए गांव जाना था, पेट में दर्द शुरू हुआ: मृतक की पहचान 27 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। राजेश मोबाइल ठीक करने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि राजेश शादीशुदा था और उसके 2 बच्चे हैं।

छठ पूजा पर बुधवार सुबह ट्रेन पकड़कर राजेश ने गांव जाना था, लेकिन उसके पेट में दर्द शुरू हो गया। इसके बाद परिजन उसे बब्बर क्लिनिक लेकर पहुंचे। परिजन बोले- डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया: परिजनों का आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर ने उसे गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे राजेश की मौत हो गई। इस घटना को लेकर परिजनों ने क्लिनिक के बाहर जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत करवाया।

डॉक्टर से बात की तो गलत व्यवहार किया: एक महिला ने कहा कि उसके देवर की मौत हुई है। महिला ने बताया कि 2 लड़के राजेश को इलाज के लिए क्लिनिक लेकर आए थे। डॉक्टर से बात की गई तो उसने गलत व्यवहार किया। परिजनों का आरोप है कि इसी डॉक्टर के गलत उपचार के कारण राजेश की मां की भी मौत हो चुकी है। डॉक्टर के पास कोई लाइसेंस नहीं: राजेश के भाई संदीप सिंह का कहना है कि मरीज का बीपी बढ़ गया था, जिसके बाद डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया।

इंजेक्शन लगाने के लिए डॉक्टर के पास कोई लाइसेंस नहीं है। ऐसे में लोगों ने ड्रग इंस्पेक्टर से शिकायत कर मामले की जांच की मांग की हैं। डॉक्टर के लाइसेंस की जांच की जाएगी मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करवाने का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि ड्रग इंस्पेक्टर के आने पर डॉक्टर के लाइसेंस की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version