Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में दूध में मिलावट का खुलासा, 28 किलो दूध में 12 किलो पानी

28-kg-milk-mixed-with-12-kg-water : जालंधर। शहर में दूध में पानी मिलाकर बेचने का एक मामला सामने आया है। देव डेयरी के मनप्रीत मंगू के कथित स्टिंग ऑपरेशन में एक दूध विक्रेता ने दूध में पानी मिलाने की बात कही है।

वीडियो में विक्रेता के अनुसार, 28 किलो भैंस के दूध में करीब 12 किलो पानी मिलाकर उसे बेचा जाता है। विक्रेता ने यह भी दावा किया कि इस तरह उसे हर महीने करीब 15 से 16 हजार रुपये की बचत होती है। मामले ने दूध की गुणवत्ता और मिलावट की जांच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसा मिलावटी दूध पोषण देने के बजाय सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इसी के साथ कुछ लोग पानी मिलाकर लोगों को मिलावटी दूध बेच रहे है। ऐसा ही एक मामला शहर से सामने आया है, जिसमें देव डायरी के मनप्रीत मंगू ने स्टिंग ऑपरेशन करके खुलासा किया है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260921-WA0055.mp4

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूध विक्रेता से पूछताछ में उसने खुद खुलासा किया है कि वह पानी मिलाकर दूध बेच रहा है। दरअसल, दूध विक्रेता से पूछा गया कि वह 75 रुपए दूध डेयरी से लेकर 70 रुपये में कैसे बेच रहा है। जिसके बाद दूध विक्रेता ने कहा कि 65 रुपए से 70 रुपये दूध आम बिक रहा है। ऐसे में जब उससे मिलावटी कैमिकल को लेकर पूछा गया तो दूध विक्रेता ने कहाकि वह किसी कैमिकल का इस्तेमाल नहीं करता, बल्कि एक दूध के कैन में 12 किलो पानी की मिलावट करता है। विक्रेता ने कहा कि 28 किलों बैंस के दूध में 12 किलों पानी मिलाया जाता है। इस दौरान उसने बताया कि 15 से 16 हजार रुपए बचते है। दूध विक्रेता ने कहा कि उसने काम बंद करने के लिए कहा था, लेकिन मालिक ने कहा कि आप काम करते रहो। ऐसे में वह दूध में पानी मिलाकर बेच रहा है, तभी उसे पैसे बच रहे है।

Exit mobile version