Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

नौकरी का झांसा देकर 3.20 लाख ठगे, दो पर केस

August 8, 2026

नौकरी का झांसा देकर 3.20 लाख ठगे, दो पर केस 3.20 lakh duped on the pretext of job : मोगा। पोस्ट ऑफिस और अस्पताल में नर्स की नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो युवतियों से कुल 3.20 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला थाना बाघापुराना पुलिस ने एक व्यक्ति और महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सरकारी नौकरी के नाम पर ऐंठे

पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार हरमेश लाल के अनुसार बाघापुराना निवासी सुखमंदर सिंह तथा वाला भाई निवासी बलराज सिंह ने 1 दिसंबर 2025 को पुलिस अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि खाई निवासी संदीप सिंह उर्फ बाबा और ठठी भाई निवासी कमलप्रीत कौर पत्नी सतपाल सिंह ने उनकी बेटियों को सरकारी क्षेत्र में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। आरोपितों ने किरणदीप कौर को पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.50 लाख रुपये लिए। वहीं दूसरी युवती तमन्ना को नर्स की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 1.70 लाख रुपये कथित तौर पर लिए गए।

नौकरी नहीं मिली, पैसे भी नहीं लौटाए

इस तरह दोनों युवतियों से कुल 3.20 लाख रुपये लिए गए।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि रकम लेने के बावजूद दोनों युवतियों को नौकरी नहीं मिली। काफी समय बीत जाने के बाद जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो भी कथित तौर पर पैसे वापस नहीं किए गए। इसके बाद पीड़ित परिवारों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सहायक थानेदार हरमेश लाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत की जांच-पड़ताल और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर संदीप सिंह उर्फ बाबा निवासी खाई तथा कमलप्रीत कौर निवासी ठठी भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और आरोपों से जुड़े तथ्यों एवं लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें