Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान से ड्रोन नैटवर्क के जरिए आने वाली 3.72 किलो हैरोइन बरामद

जगराओं: देहात पुलिस ने नशे के अंतर्राष्ट्रीय नैटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई हैरोइन की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस जिला लुधियाना देहाती के एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता का दावा है कि जिले में ये आज तक की सबसे बड़ी हैरोइन की रिकवरी है। इससे पहले जिले में इतनी बड़ी मात्रा में हैरोइन कभी भी पकड़ी नहीं गई। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 18 करोड़ के लगभग है और तीनों आरोपी नशा तस्करी सप्लाई चेन के बड़े मगरमच्छ है।

ये भी पढ़ें: Business: 86% भारतीयों के लिए ज्वेलरी सबसे कीमती, नई पीढ़ी अपना रही नया ट्रेंड

प्रैस वार्ता में एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि सीआईए स्टाफ जगराओं की टीम ने गुरुसर काउंके के पास नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोककर तलाशी ली। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 किलो 72 ग्राम हैरोइन बरामद की। इस दौरान गाड़ी सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ रोमी निवासी जनता नगर, लुधियाना, पवन कुमार निवासी अजीत नगर, लुधियाना और बचित्र सिंह निवासी गांव आसल, जिला फिरोजपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

ये भी पढ़ें: दस्तगीर साहिब में डॉ. अंद्राबी का नया इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट

Exit mobile version