Site icon Dainik Savera Times

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुरदासपुर ग्रेनेड मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी

Gurdaspur Grenade Case

Gurdaspur Grenade Case

पंजाब डेस्क: गुरदासपुर पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस, पंजाब के साथ मिलकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिसमें 27.04.2026 को गुरदासपुर में गीता भवन रोड के पास एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने तकनीकी इनपुट, सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया, जिसके बाद उन आरोपियों की पहचान की गई जो दुकान के पास ग्रेनेड फेंकने की घटना में शामिल थे। जांच के दौरान एक आरोपी के घर से एक और हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

पंजाब के डीजीपी गौरव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर इस कार्रवाई की जानकारी सांझा की।

विदेशी हैंडलर से जुड़ाव की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेशी आधारित एक हैंडलर के संपर्क में थे और उन्हें उसी के निर्देश पर काम करने के लिए कहा गया था। यह भी पता चला है कि आरोपियों को दो हैंड ग्रेनेड उपलब्ध कराए गए थे।

यूएपीए के तहत मामला दर्ज

इस मामले में थाना सिटी, गुरदासपुर में यूएपीए (UAPA) और एक्सप्लोसिव सब्सटेंसेज एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि इसमें शामिल विदेशी और स्थानीय सहयोगियों की पहचान की जा सके।

ये भी पढ़ें…

आगे की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह जांच आगे और पीछे दोनों स्तरों पर की जा रही है, ताकि इस घटना के पीछे के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। इसमें विदेशी हैंडलर्स और स्थानीय सपोर्ट सिस्टम की भूमिका की भी जांच शामिल है। पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version