Site icon Dainik Savera Times

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 3 आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

मोगा : सीआईए स्टाफ मैहना की ओर से लिंक रोड गांव चुगावा से 3 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 5 पिस्टल 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। तीनों आरोपी मोगा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि इनके सम्बन्ध गैंगस्टर जग्गू भगवानपूरिया से हैं।

वहीं इस मौके पर एसएसपी जे इलेनचेलियन की ओर से जानकारी देते हुए कहा के गुप्त सूचना के अधार पर लिंक रोड चुगवा में सीआईए स्टाफ मैहना की ओर से नाकाबंदी की गई। मोटरसाइकिल रोक कर तलाशी लेने से दोनों आरोपियों के पास से 5 पिस्टल 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मनिंदर सिंह, बलजीत सिंह और मनजीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह गांव दाता के रहने वाले है। इनमें से मनिंदर सिंह पर पहले भी एक मामला दर्ज है और मनजीत सिंह पर 5 मामले दर्ज हैं। दोनों जमानत पर रिहा होकर आए है। बलजीत सिंह पर पहले कोई भी मामला दर्ज नहीं है। इनको रिमांड में लेकर आगे पूछताछ की जाएगी।

Exit mobile version