Site icon Dainik Savera Times

फ्लिपकार्ट मोबाइल चोरी केस में बड़े खुलासों की उम्मीद

3 Arrested in ₹4.58 Crore Mobile Theft Case in Bathinda : बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में फ्लिपकार्ट के मोबाइल हब से 4.58 करोड़ रुपये की कीमत के 980 मोबाइल फोन चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी (जांच) संदीप सिंह भाटी के अनुसार, कंपनी के अधिकारी हरजिंदर कुमार की शिकायत पर नथाना थाने में मामला दर्ज किया गया था।

एफआईआर में पांच लोगों के नाम हैं, जबकि कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने के प्रयास जारी हैं। मामले की जानकारी देते हुए DSP (जांच) संदीप सिंह भाटी ने बताया कि फ्लिपकार्ट कंपनी के एक अधिकारी हरजिंदर कुमार ने नथाना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भुच्चो स्थित कंपनी के मोबाइल हब से 980 मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 4.58 करोड़ रुपये है। DSP भाटी ने बताया कि शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि FIR में पांच लोगों के नाम हैं, जबकि कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

 
 

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में शामिल बाकी लोगों को भी बठिंडा पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी और चोरी हुए मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए जाएंगे। पुलिस जल्द ही इन्हें बरामद कर लेगी। बताया गया है कि इन तीनों लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है। यह भी बताया गया कि बठिंडा पुलिस इन तीनों लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version