Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गैंगस्टर और आतंकवादी गोल्डी बराड़ के 3 साथी गिरफ्तार

September 11, 2024

गैंगस्टर और आतंकवादी गोल्डी बराड़ के 3 साथी गिरफ्तार

अमृतसर: पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले गोल्डी बराड़ के दो साथियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पकड़े गए आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस हरप्रीत सिंह मंडेर ने किया है। इस मामले में अब तीन आरोपी धर्म प्रीत सिंह, मंगा सिंह और अवतार सिंह की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि सिटी पुलिस की टीम द्वारा 4 सितंबर को जहाजगढ़ के पटाका मार्कीट में कार्रवाई की थी। इस दौरान हर्षदीप सिंह निवासी गांव दिलवा खुर्द जिला फरीदकोट और गुरचरणप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों की उम्र 18 से 20 साल है। दोनों आरोपी विदेश में बैठे आतंकवादी और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के इशारे पर काम करते हैं। कब्जे से चार पिस्तौल बरामद किए गए थे। गोल्डी बराड़ के इशारे पर ही लोगों को धमकी भरे फोन करते हैं। लोगों से फिरौती की मांग करते हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही चंडीगढ़ में सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक पर जानलेवा हमला किया था।

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि देव निवासी हरियाणा इस समय विदेश में रहता है। उसी ने गोल्डी बराड़ के साथ मिलाया था। इस कड़ी में एक और नाम सामने आया। धर्मप्रीत सिंह उर्फ धर्म निवासी बस्ती बाजीगर फरीदकोट ने गुरशरनप्रीत सिंह उर्फ शरण को देवा और गोल्डी बराड़ के साथ मिलाया था। 6 सितंबर को पुलिस ने फरीदकोट से धर्मप्रीत सिंह उर्फ धर्म को गिरफ्तार किया है। इसके बाद 10 सितंबर को इस मामले में एक और आरोपी अवतार सिंह उर्फ सुखा निवासी गांव समालसर मोगा को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा मोहाली में सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक पर गोली चलाने के मामले में रेकी करने वाले मंगा सिंह निवासी बस्ती बाजीघर फरीदकोट की गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में अभी और कार्रवाई जारी है। अलग-अलग टीमें बनाकर पंजाब के पड़ोसी राज्यों में छापामारी जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें