Site icon Dainik Savera Times

Moga में मुठभेड़ के बाद बंबिहा ग्रुप के 3 गैंगस्टर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

मोगा से गैंगस्टरों और पुलिस को लेकर अहम खबर सामने आई है। मोगा के बधनी कलां कस्बे के दोधर गांव में पुलिस ने बंबीहा गैंग के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार मोगा सीआईए स्टाफ ने बधनी मलियाना लिंक रोड पर नाकेबंदी की हुई थी और चेकिंग की जा रही थी।

वहीं पर एक मोटरसाइकल पर स्वार तीन युवकों को पुलिस ने रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और वह अपना मोटरसाइकल छोड़ कर खेतों की ओर भाग गए और उन्होंने पुलिस पर हवाई फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो तीनों ने आत्म समर्पण कर दिया। इसी भाग दौड़ में एक पुलिस कर्मचारी और एक गैंगस्टर थोड़ा जख्मी हो गए।

बताया जा रहा है कि यह तीनों आरोपी बांबीहा ग्रुप के साथी है। इनके कब्जे से तीन पिस्टल बरामद हुए है। डीएसपीडी हरिंदर सिंह डोड ने बताया कि पुलिस अगली करवाई कर रही है।

Exit mobile version