Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

गश्त दौरान खाई में गिरने से 3 जवान हुए शहीद, CM Mann ने जताया दुःख

January 11, 2023

गश्त दौरान खाई में गिरने से 3 जवान हुए शहीद, CM Mann ने जताया दुःख

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में गश्त के दौरान वाहन के खाई में गिरने से हुई 3 जवानों की मौत पर दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, दु:खद समाचार प्राप्त हुआ कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पेट्रोलिंग के दौरान एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। 3 जवानों के शहीद होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस कठिन समय में शहीद जवानों के परिवारों को हिम्मत प्रदान करें।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सेना का वाहन फिसल कर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) सहित तीन सैनिक शहीद हो गए है। हालांकि तीनों जवानों के शव निकाल लिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें