Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

3 लाख कर्मचारी हड़ताल पर, सरकारी कामकाज प्रभावित

August 27, 2026

3 लाख कर्मचारी हड़ताल पर, सरकारी कामकाज प्रभावित

3 lakh employees on strike : जालंधर। पंजाब में विभिन्न मांगों को लेकर करीब तीन लाख सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित रहा। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं भी बंद रहीं, हालांकि मरीजों की सुविधा के लिए आपातकालीन सेवाएं जारी रखी गईं। इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कर्मचारी संगठनों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया है।

हड़ताल के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों की मुलाजिम जत्थेबंदियों ने डीसी दफ्तरों के सामने धरना देकर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार के समक्ष आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मुलाजिम नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने कर्मचारियों से कई वादे किए थे, जिन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया। उन्होंने सरकार से लंबित मांगों को जल्द लागू करने और कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की। 

इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कर्मचारी संगठनों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को जालंधर में बातचीत के लिए बुलाया है। इससे हड़ताल खत्म होने को लेकर बातचीत की उम्मीद जगी है। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें