Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

शर्मसार! सड़क किनारे मिली 3 महीने की मासूम बच्ची

August 20, 2023

शर्मसार! सड़क किनारे मिली 3 महीने की मासूम बच्ची

पटियाला के दीप सिंह नगर से एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आ रही है, जहां बीती शाम 3 महीने की मासूम बच्ची को किसी ने झाड़ियों में फेंक दिया। दीप सिंह नगर के लोगों ने उसे वहां से उठाया और थाना त्रिपड़ी की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मासूम बच्ची को चिकित्सीय सुविधा देने के बाद बाल निकेतन भेज दिया गया।

इस मौके पर बातचीत के दौरान त्रिपड़ी पुलिस स्टेशन के प्रभारी प्रदीप सिंह बाजवा ने कहा कि शाम को हमें सूचना मिली कि कोई एक बच्चे को झाड़ियों में फेंक कर चला गया है। हमने तुरंत उसे वहां से उठाया और पहले चिकित्सा सुविधा दी और फिर बाल निकेतन भेज दिया। बच्चा ठीक है और उसकी सेहत भी ठीक है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिरकार इस बच्चे को किसने छोड़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें