Site icon Dainik Savera Times

मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान: 1 जुलाई को पंजाब की महिलाओं के खाते में एक-साथ आएंगे 3 महीनों के पैसे

Mavan-Dhiyan Satkar Yojana

Mavan-Dhiyan Satkar Yojana

पंजाब डेस्क: इस समय पंजाब की महिलाएं बेहद खुश हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि 1 जुलाई को महिलाओं के खाते में 3 महीनों के पैसे एक-साथ आएंगे। सीएम भगवंत मान ने कहा कि ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं के खातों में एक साथ तीन महीने की राशि एक जुलाई को पहुंच जाएगी। महिलाओं के खातों में एडवांस राशि के साथ अप्रैल से बकाया रकम भी ट्रांसफर की जाएगी।

इस योजना के तहत अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 4,500 रुपये और सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए 3,000 रुपये की पहली किस्त 1 जुलाई को बैंक खातों में जमा की जाएगी। सामान्य श्रेणी की महिलाओं को मासिक 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये मिलेंगे। सीएम भगवंत मान ने चनार्थल कलां गांव में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए योजना के तहत राशि देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि एक जुलाई को महिला लाभार्थियों को उनके मोबाइल फोन पर सूचनाएं प्राप्त होंगी, जिनमें उनके खातों में जमा की जा रही आर्थिक सहायता के बारे में जानकारी दी जाएगी।

बता दें 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की घोषणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान की गई थी। सरकार ने इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में 9300 करोड़ रुपये का आवंटित किया है। इस योजना का लाभ पंजाब की करीब 97 फीसदी महिलाओं को मिलेगा। सरकार ने यह योजना 1 अप्रैल 2026 से लागू कर दी थी। इसलिए अप्रैल, मई और जून की बकाया राशि 1 जुलाई को महिलाओं के खाते में पहुंची जाएगी।

 

 

 

Exit mobile version