Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अबोहर में Markfed Godown से गेहूं चोरी के मामले में 3 अफसर सस्पैंड

December 26, 2024

अबोहर में Markfed Godown से गेहूं चोरी के मामले में 3 अफसर सस्पैंड

अबोहर (कथूरिया, धर्मवीर) : मार्कफैड गोदाम से गेहूं चोरी करने के मामले में विभाग ने 3 अफसरों को निलंबित कर दिया है। वहीं, गोदाम में चोरी करने के आरोपी शेर सिंह को गेहूं व ट्राली सहित ड्यूटी मैजिस्ट्रेट चेतन शर्मा की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उसका 2 दिन का रिमांड मिला है। अब मार्कफैड के एमडी के निर्देर्शो पर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

एमडी के निर्देशों पर स्थानीय मैनेजर अवी कुमार मनचंदा, एएफओ रोबिन व स्टैफी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उनकी तैनाती मार्कफैड के मुख्यालय चंडीगढ़ पर होगी। वहीं, चंडीगढ़ कार्यालय ने चोरी की गई गेहूं की फिजीकल वैरिफिकेशन करने के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी को बठिंडा के डीएम गुरमनदीप सिंह लीड कर रहे हैं।

डीएम गुरमनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। फिजीकल वैरिफिकेशन 3 दिन में पूरी करने के निर्देश मिले हैं। सारी वैरिफिकेशन करने के बाद रिपोर्ट चंडीगढ़ स्थित मार्कफैड मुख्यालय को सौंप जाएगी। वैरिफिकेशन करने के लिए मानसा के डीएम के अलावा अलग-अलग जिलों के टैक्निकल अफसर को भी तैनात किया गया है।

यह टीम अबोहर पहुंचकर फिजीकल वैरिफिकेशन कर रही है। वहीं फाजिल्का के डीएम मनीष गर्ग ने बताया कि आला अफसर के निर्देश पर टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है। वेरिफिकेशन का काम खत्म होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि कितनी गेहूं चोरी में गई है।

ये भी पढ़ें: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें