Site icon Dainik Savera Times

स्विफ्ट कार सवार 3 लोग 40 किलो चूरा-पोस्त और 450 रुपए की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

मोगा: मोगा के थाना समालसर की पुलिस द्वारा समालसर नहर पुल के पास 6 जनवरी की सायं 7 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर एक स्विफ्ट कार सवार 3 लोग 40 किलोग्राम चूरा पोस्त व 450 रुपए ड्रग मनी सहित गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। थाना समालसर के सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह ने कहा कि वह पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे। उन्होंने 6जनवरी की सांय सात बजे पुल नहर समालसर के पास मुखबिर की सूचना के आधार पर सामने से राजस्थान नंबर की आ रही स्विफ्ट कार को रोक कर जब तलाशी ली गई तो उसमें से 40 किलोग्राम चूरा पोस्त, 450 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। पुलिस द्वारा कार में सवार यूनिस अली पुत्र मोहम्मद अली, शेर अली पुत्र हैदर अली व सलीम पुत्र सावन निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान के तौर पर आरोपियों की पहचान करके उनके खिलाफ थाना समालसर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके और पूछताछ शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version