Site icon Dainik Savera Times

कनाडा में 3 पंजाबी स्टूडैंट्स की सड़क हादसे में मौत, कार का टायर फटने से हुआ हादसा

समाना: कनाडा में हुए सड़क हादसे में 3 पंजाबी छात्रों की मौत का मामला सामने आया है। हादसा कार का टायर फटने से हुआ। मृतकों में समाना की दर्दी कालोनी की रसमदीप कौर, अमलोह के बुरकदा की नवजोत सोमल और हरमन (सगे भाई-बहन) शामिल थे। मृतकों के परिजनों का कहना है कि पंजाब सरकार को शव पंजाब लाने की पहल करनी चाहिए। ये छात्र कुछ समय के लिए पढ़ाई के लिए वहां गए थे। पता चला है कि यह हादसा कनाडा के मिल कोव शहर के पास हुआ। ये तीनों न्यू ब्रंसविक प्रांत के मॉन्कटन शहर से वहां जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार का टायर फट गया। जिसके बाद कार पलट गई। हालांकि, तीनों कार से बाहर निकलकर गिर गए थे। लेकिन, वे गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version