
होशियारपुर: शहर में आज गवर्नमेंट कॉलेज चौक और प्रभात चौक के बीच क्लीनिक से दवा लेने आई एक महिला को 3 मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने निशाना बनाया और महिला से पर्स लूटकर फरार हो गए। महिला के मुताबिक पर्स की न में 1500 रुपयेकदी, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात थे।
हालांकि पीड़ित महिला ने उक्त लुटेरों को काबू करने के लिए उनका पीछा भी किया, लेकिन भागते समय महिला बीच सड़क पर गिर गई, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गई और इसी दौरान कुछ स्कूटी सवार युवकों ने भी उक्त लुटेरों का पीछा करना चाहा. लेकिन लुटेरे भागने में सफल हो गये। जानकारी देते हुए पीड़िता मीनाक्षी ने बताया कि वह ढोलवाहा जनोड़ी की रहने वाली है और आज दवा लेने के लिए होशियारपुर शहर आई थी,
इसी दौरान जब वह दवा लेकर वापस जा रही थी तो गली में स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर आए 3 लुटेरे आए उन्होंने उसका पर्स लूट लिया और भाग निकले। उक्त महिला ने बताया कि उसने लुटेरों का काफी पीछा किया, लेकिन भागते समय वह बीच सड़क पर गिर गयी, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उठाया। घटना के बाद थाना मॉडल टाउन के एसएओ राम सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...