Site icon Dainik Savera Times

आतंकवादी हरविंदर रिंदा गैंग का 1 शूटर नेपाल सीमा और 2 गुरुग्राम से गिरफ्तार, DGP ने दी जानकारी

चंडीगढ़ : पैन-इंडिया ऑपरेशन में, एजीटीएफ-पंजाब ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय में आतंकवादी हरविंदर रिंदा के करीबी सहयोगी गैंगस्टर सोनू खत्री द्वारा संचालित 3 फरार शूटरों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है। 1 व्यक्ति को भारत-नेपाल सीमा से और 2 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। वे जीरकपुर के मेट्रो प्लाजा में दिनदहाड़े गोलीबारी में शामिल थे। गिरफ्तार किए गए 3 लोग 5 हत्याओं, 7 हत्या के प्रयासों और कई अन्य जघन्य अपराधों में शामिल हैं।

इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी गई। उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोनू खत्री के निर्देश पर पंजाब राज्य में सनसनीखेज अपराध करते थे और अपराध करने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों और नेपाल में स्थित ठिकानों में शरण लेते थे। इनके कब्जे से 3 विदेशी निर्मित अत्याधुनिक पिस्तौलें भी ज़ब्त की गई हैं। पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार संगठित अपराध को ख़त्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है

Exit mobile version