Site icon Dainik Savera Times

गुरदासपुर में BSF की बड़ी कार्रवाई, भारत-पाक सीमा पर 7Kg हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

BSF Operation in Gurdaspur

BSF Operation in Gurdaspur

गुरदासपुर: भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरदासपुर सेक्टर में एक बड़ी तस्करी रोधी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बता दें कि बीएसएफ की 113 बटालियन के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई हेरोइन की खेप लेने आए तीन तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार, बीएसएफ के जवानों ने बसंतर क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन गतिविधि को भांपते हुए तुरंत सतर्कता बरती। इसी दौरान भारतीय सीमा में पहुंची लगभग 7 किलो हेरोइन को लेने आए तीन भारतीय तस्करों को जवानों ने मौके पर दबोच लिया।

ये भी पढ़ें:

बीएसएफ ने गिरफ्तार तस्करों और जब्त हेरोइन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय अपराध अनुसंधान ब्यूरो (एनसीबी) को सौंप दिया है। यह कार्रवाई न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी की सफलता को दर्शाती है, बल्कि सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी पर लगाम लगाने में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Exit mobile version