Site icon Dainik Savera Times

अवैध हथियार के साथ 3 युवक काबू; 2 पिस्टल, 1 देशी कट्टा व 8 जिंदा रौंद बरामद

पंचकूला: पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज ने सभी थाना प्रभारियों व क्राइम ब्रांच इन्चार्ज को जिला में सभी आपराधिक गतिविधियों को सख्त नजर रखने के आदेश दिये थे। सेक्टर-14 स्थित एसीपी क्राइम ऑफिस में एंटी नारकोटिक्स सेल इन्चार्ज सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने प्रेस कांस्फ्रैंस के माध्यम से कार में अवैध हथियारों के साथ मौजूद तीन युवकों को काबू करने के मामले की विस्तृत जानकारी सांझा की। 27 अप्रैल की दोपहर को पुलिस को गुप्त सूत्रो से सूचना मिली थी कि सुखोमाजरी बाईपास के पास एक कार मे मौजूद तीन युवक अवैध हथियारों के साथ किसी शख्स को मारने कि प्लानिंग कर रहे थे।

सूचना के अनुसार तीनों युवक लोकेशन प्राप्त करने उपरांत उस शख्स को मारकर जल्द से वहां फागने की फिराक में थे। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार की व बुलेट प्रुफ जैकेट के साथ रवाना हुई। पुलिस को सूखोमाजरी बाईपास की तरफ करीब 70 मीटर की दूरी पर गाडी दिखाई दी जिसमें तीनो युवको के होने की सूचना थी। पुलिस ने योजना के तहत आरोपियो की कार को बीच मे लेते हुए एक गाडी आगे और एक गाडी पीछे लगा दी और उनको घेर लिया। इस बीच एएसआई प्रदीप ने ड्राईवर सीट पर बैठे युवक को, एएसआई परविन्द्र सिंह ने गाडी मे अगली कडक्टर सीट पर बैठे युवक को, व मुख्य सिपाही जसविन्द्र सिंह ने गाडी मे पिछली सीट पर बैठे लडके को काबु किया।

युवको की पहचान मनदीप पुत्र नरेश पाल वासी गांव बतौड़ पंचकूला उम्र 31 साल, अमनदीप पुत्र ज्वाला राम वासी गाँव खेडा वाली जिला पंचकूला उम्र 23 साल, नाम विक्की पुत्र दर्शन सिंह वासी भुना जिला फतेहाबाद उम्र 22 साल के रुप मे हुई है। तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी मनदीप से एक देशी पिस्टल व चार जिंदा रौंद, अमनदीप की तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल व तीन जिंदा रौंद व विक्की की तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा व एक जिंदा रौंद बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें- ‘पंप-एंड-डंप’ मामले में Elitecon International Limited पर शिकंजा, Securities and Exchange Board of India की जांच शुरू

Exit mobile version