चंडीगढ़ (दिनेश गोयल) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रन क्लब की ओर से आयोजित द साड़ी रन में महिलाओं ने चंडीगढ़ क्लब से दौड़ लगाई है। बता दें चंडीगढ़ क्लब से 300 महिलाओं ने रेड साड़ी में दौड़ लगाई है। बात दें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रन क्लब की ओर से ‘दि साड़ी रन 2023’ कराया गया। लाल साड़ी में पहुंची महिलाओं को एक निश्चित समय में अपनी दौड़ को पूरा करना था। 60 साल से लेकर 5 साल तक कीआयु वर्ग में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
रन क्लब की फाउंडर पवीला बाली ने कहा कि महिलाएं सीमाएं नहीं बल्कि बेड़ियां तोड़ने में विश्वास रखती हैं। साथ ही कुछ भ्रम जो लोगों की सोच पर भारी होते हैं उनको अपने काम से हर दिन खत्म करने की ओर अग्रसर भी रहती हैं। जब साड़ी पहने हुए महिला की तस्वीर जहन में उतरती है तो बड़ी ही शालीन छवि बनती है। कार्यक्रम सेक्टर- 1 चंडीगढ़ क्लब से शुरू हुआ , कुछ 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं भी वाक करती नजर आईं ।
