Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ अभियान अधीन जिले में तीसरे दिन भी लगे 31 कैंप

February 8, 2024

‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ अभियान अधीन जिले में तीसरे दिन भी लगे 31 कैंप

जालंधर (पंकज) : पंजाब सरकार द्वारा ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ अभियान के तहत आज तीसरे दिन जिले की 6 सब डिवीजनों में 31 कैंप लगाए गए। जिसमें बडी संख्या में लोगों ने लाभ लेते हुए नागरिक सेवाएं प्राप्त की। कैंपों के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आवेदकों को एक ही छत के नीचे सेवाओं का लाभ उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को भी सुना जा रहा है ताकि उनका तुरंत निपटारा किया जा सके।

मंगलवार से शुरू हुए इन कैंपों की लडी अधीन सब-डिवीजन जालंधर-1, 2 और नकोदर में 4-4, सब-डिवीजन शाहकोट में 6, फिल्लौर में 8 और आदमपुर में 5 कैंप लगाए गए है। यह कैंप लगभग एक महीने तक चलेगें और आवेदकों को 44 प्रकार की सेवाओं का लाभ देने के लिए लगभग 900 कैंप आयोजित किए जाएगे। नागरिक सेवाओं का लाभ योग्य आवेदकों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके है।

इन कैंपों द्वारा लोग जन्म सर्टीफिकेट, आय सर्टीफिकेट, स्कालरशिप, रिहायश सर्टीफिकेट, जाति सर्टीफिकेट, बुढापा पेंशन, बिलों का भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की वैरीफीकेशन, विवाह रजिस्ट्रेशन, मृत्यु सर्टीफिकेट की एक से अधिक कापियां , दस्तावेजों की तस्दीकशुदा कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टीफिकेट,फर्द बनाना, जनरल जाति सर्टीफिकेट, शगुन योजना, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, पुलिस क्लीयरेंस सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मृत्यु सर्टीफिकेट में बदलाव की सेवाओं का लाभ ले सकते है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें