Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईस्ट मोहन नगर और मजीठा रोड से 325 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

August 27, 2025

ईस्ट मोहन नगर और मजीठा रोड से 325 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

अमृतसर: नगर निगम के सफाई विभाग ने कार्रवाई करते हुए शहर के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्नों में स्थानीय व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर 325 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री जब्त की। इस विशेष अभियान का नेतृत्व हैलथ अधिकारी डॉ. किरण और सीएसआई विजय गिल, एसआई संजीव अरोड़ा तथा एसआई गणोश कुमार ने किया। इस दौरान विभाग ने ईस्ट मोहन नगर स्थित अमरजीत सिंह एंड संस की दुकान पर छापा मारा और 165 किलोग्राम प्लास्टिक बैग जब्त किए तथा संबंधित सामान पर चालान काटा गया।

उत्तरी क्षेत्न में सीएसओ मलकीत सिंह और एसआई हरिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में मजीठा रोड क्षेत्न की कई दुकानों से 160 किलोग्राम प्लास्टिक बैग जब्त किए गए और चालान जारी किए गए। निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है और कहा कि ऐसे छापे और अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि इसके प्रयोग को रोकने में पहल करें क्योंकि यही शहर की सीवरेज रुकावट का मुख्य कारण है।

 

ये भी देखें: BJP ਦੀ ਮੋਗਾ ਰੈਲੀ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਆਪ MLA ਨੇ ਮਾਰਿਆ ਛਾਪਾ, ਦੇਖੋ ਕਿਵੇਂ ਹੋਏ ਵੱਡੇ ਖ਼ੁਲਾਸੇ?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें